देश-दुनिया

भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस केसों में गिरावट दर्ज

भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस (Corona Virus) के दैनिक केसों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9923 केस दर्ज किए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। अगर कोरोना संक्रमण से एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की बात की जाए तो 7293 लोग ठीक हुए हैं। इसके बाद देश में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ 27 लाख 15 हजार 193 हो गई है। वहीं अब देश में एक्टिव केसों की संख्या 79313 हो गई है। इन सभी का विभिन्न अस्पतालो में इलाज जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.55 प्रतिशत है। एक दिन में 17 लोगों की मौत हो जाने के बाद देश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 5 लाख 24 हजार 890 हो गई है। वहीं बीते कल यानी सोमवार को देश में 13 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। महाराष्ट्र में 1310 नये केस दर्ज मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य में एक दिन में कोविड-19 के 1 हजार 310 नये केस दर्ज किए गए हैं। जबक एक हजार 116 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 लाख 62 हजार 280 हो गई है। वहीं रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है। वर्तमान समय में राज्य में 14 हजार 089 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में 1 हजार 60 केस दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में एक्टिव मरीज 5375 हैं और पॉजिटिविटी रेट 10.09 प्रतिशत है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!