लोकसुराज में जुट रहे समस्याग्रस्त जन ।

-रिपोर्ट संतोष गुप्ता
काकाखबरीलाल पिथौरा / प्रदेश व्यापी लोक सुराज अभियान के आज दूसरे दिन समस्या ग्रस्त जनों ने लोक सुराज अभियान शिविरों में पहुँचकर अपनी समस्या का निराकरण हेतु आवेदन जमा कराये । शिविर के माध्यम से लिये जा रहे आवेदन में लोग जुट रहे है ।
नगर व ग्रामीण क्षेत्र इसके लिये अलग अलग स्थानों में शिविरों के माध्यम से लोगो की समस्या का निराकरण हेतु अधिकारी कर्मचारी आवेदन ले रहे है । विभागीय जानकारी के अनुसार 12 से 14 जनवरी तक लोक सुराज में आवेदन जमा कराये जा सकते है । नगर में नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी नरेंद्र बंजारे ने बताया कि लोक सुराज में जन समस्या के निराकरण के लिये दो स्थानों में एक नगर पंचायत कार्यालय में लोक सुराज शिविर लगाया गया है जहाँ 8 से 15 वार्ड के निवासी व पीडब्लूडी में 1 से 7 वार्ड के निवासी अपनी विभिन्न समस्याओं को आवेदन के माध्यम से देकर समस्या का समाधान पा सकते है साथ ही उन्होंने बताया कि लोक सुराज अभियान को सफलता पूर्वक संचालन के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो के लिये मोनेंद्र साठिया व कोमल डड़सेना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जिसके साथ सहयोगी के रूप अन्य अधिकारी कर्मचारी भी है ।जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर वर्मा ने पूछे जाने पर बताया कि लोक सुराज अभियान को सफलता पूर्वक संचालन के लिये 8 नोडल अधिकारी बनाये गये है जो विभिन्न ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्या का आवेदन जमा कर रहे है । वैसे इस लोकसुराज अभियान शिविर में शिकायतों की संख्या बढ़ी है जो अंतिम दिन 14 जनवरी को और भी बढ़ सकती है । लोक सुराज अभियान का उद्देश्य पर नगर पंचायत के वरिष्ठ पार्षद मन्नू ठाकुर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को समस्या से मुक्ति दिलाना है । उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार इस अभियान के तहत जन जन की समस्या का निराकरण कर प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करने संकल्पित है । लोग बेझिझक समस्या को सुराज के माध्यम से रखे और समस्या से निजात पाये ।

























