छत्तीसगढ़

रक्तदान सेवा समिति छत्तीसगढ़ : रक्तदान कर लोगों को दे रहे है मानवता का संदेश

बसना@काकाखबरीलाल। दुनिया में रोज कुछ नए आविष्कार के लिए वैज्ञानिक लगे हुए हैं, लेकिन आप सभी को पता है कि अभी तक कृत्रिम रूप से खून की खोज नही की जा सकी है। इसकी जरूरत के लिए केवल हम इंसान के ऊपर निर्भर हैं। हमारे देश में लोगों की कमी नही है लेकिन जागरूकता की कमी की वजह से हर जरूरत मंद लोगों मदद ना पहुंच पाने से मौत हो रही है। इसी समस्या को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के कुछ युवाओं द्वारा संचालित “रक्तदान सेवा समिति” लगातार प्रयासरत है कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक खून या रक्तदाता पहुंच पाए। आज की ही बात है जब समिति के सदस्य हेमनाथ सिदार जी को एक ऐसे ही केस की सूचना मिली कि सेवा भवन अस्पताल जगदीशपुर में एक महिला को खून की जरूरत पड़ रही है तो उन्होंने जानकारी समिति से साझा की और समिति के द्वारा हमारे दो रक्तदाता उस जरूरत महिला तक भेजे। हम उन दोनो रक्तदाता एवं वरिष्ठ संचालक अनीश सुरजाल (वरिष्ठ संचालक – रक्तदान सेवा समिति छत्तीसगढ़) जिन्होंने 25 वीं बार रक्तदान किया और कौशल महापात्र जिन्होंने 4 बार रक्तदान कर समाज को एक मानवता का संदेश दिया है साथ ही इन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए कभी भी ये ना सोचें की मेरे परिवार के नहीं हैं या मेरे कोई चित परिचित नहीं हैं जिससे कारण इन्हें मैं रक्तदान ना करूं, रक्तदान मानवता की बात है इसलिए जिसे भी जरूरत हो उनकी मदद करनी चाहिए चाहे वो हमारा दुश्मन ही क्यों न हो, रक्तदान करनी चाहिए। हम उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करते हैं और आप सभी लोगों से गुजारिश करते हैं कि रक्तदान से घबराएं नहीं अपनी जागरूकता को बढ़ाएं। इस मैसेज को और लोगों तक पहुंचाए ताकि रक्तदान सेवा समिति से लोग जुड़कर जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना एक कदम आगे बढ़ा सकें। भोजराज बारीक,आरती साहू, उत्तम कठार,पवन सिदार,सुरेश साव,रितेश साहू, संजीव साहू, गौरी साहू, लोकेश सिंह, मायाराम साहू, डूमेश राणा, नवीन साहू, गोवर्धन भोई, संदीप भोई,मोहन यादव,आकाश राजपूत, छोटू नायक,ओमप्रकाश दास,जगन्नाथ साहू, विनोद रात्रे, मुस्तकिम खान, पदमन पटेल, आमनी भास्कर ,दीक्षा,जितेंद्र बंजारा ,नागेश्वर, अतुल प्रधान,उमेश पटेल,निराकार,अजय, सूरजभान,राज राणा,शरद प्रधान, पंकज मेश्राम,मेघनाथ कर्ष आदि।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!