बैंक ऑफ बड़ौदा चनाट में चोरों ने बोला धावा , तफ्तीश में जुटी पुलिस

बसना थाना के भंवरपुर चौकी से आज सुबह एक मामला सामने आ रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम चनाट में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शटर को अज्ञात लोगों द्वारा काटकर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया है।
घटना बीती रात 12 से 1 बजे की बताई जा रही है, जिस समय क्षेत्र में बिजली बंद थी और इसका फायदा उठाकर चोरो ने बैंक में धावा बोल दिया।
हालांकि बैंक से कितनी चोरी की गई है, और क्या क्या चोरी हुआ है इस बात का अब तक पता नही चला है। सूत्रों के अनुसार बैंक के अंदर से कुछ सामान चुराया गया है, जबकि किसी भी तरह के नगदी के चोरी होने की संभावना फिलहाल नही बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैंक के बाहर एक लोहे का सब्बल भी मिला है। जिसकी सहायता से शटर को तोड़ा गया होगा।
वहीं मामले की सूचना के बाद भंवरपुर चौकी पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। पुलिस के खुलाशे के बाद ही यह साफ हो पायेगा की बैंक से क्या क्या चोरी की गई है।
आपको बता दें कि जिले में लागातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, जिससे आम जन मानस में अपने यहां सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बन रहा है।
























