सांकरा

सांकरा: घर घुसकर मारपीट

सांकरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में गोपिका निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराईं कि वह ग्राम तिलंजनपुर का निवासी है रोजी मजदूरी का काम करती है पति का स्वर्गवास हो गया है वह अपने तीन बच्चों के साथ अपने घर ग्राम तिलंजनपुर में रहती है जमीन जयदाद को हडपने के नियत से पितांबर निषाद एवं उसके परिवार के लोग आये दिन उनके साथ लडाई झगडा करते रहते है कि दिनांक 14.03.2023 को रात करीबन 11.50 बजे पितांबर निषाद, उसकी मां सुकांति एवं उसके साथी ठंडा राम साहू तीनों मिलकर घर के मुख्य दरवाजा को तोडकर घर अंदर घुस कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर उनके गला को पितांबर निषाद दबा रहा था बीच बचाव कर भागने की कोशिश करने पर बाल को पकडकर जमीन में पटक दिया तथा थप्पड से मारपीट किया है जिससे बांये आंख के नीचे सूजन आकर दर्द हो रहा है तथा दाहिने भुजा व कमर के नीचे में भी मारपीट करने से दर्द हो रहा है लडाई झगडा की आवाज को सुनकर पडोसी संशोधन विश्वकर्मा,उत्तरा बाई विश्वकर्मा, हितेश विश्वकर्मा झगडा को देखें सुने है तथा बीच बचाव किये है। पुलिस ने प्राथिया कि शिकायत पर
294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!