महांसमुद: दसवीं व बारहवीं बोर्ड की गोपनीय सामग्री समन्वयक केंद्र से माशिमं भेजी गई

कक्षा दसवीं व बारहवीं बोर्ड की गोपनीय सामग्री समन्वयक केंद्र से माशिमं भेज दी गई है। कल सोमवार सुबह टीम सामग्री लेकर रवाना हुई। इसमें बच्चों के मार्कशीट भी है। उत्तरपुस्तिकाओं के नंबर को मार्कशीट में भरा गया है। मालूम हो कि बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है। 18 अप्रैल को सभी जिलों से गोपनीय सामग्री माशिमं ने मंगवाया है। गोपनीय सामग्री वापस आने के बाद जल्द ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
इस बार रिजल्ट 15 मई तक जारी होगी। क्योंकि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त हो गया है। महासमुंद जिले में 81 हजार उत्तरपुस्तिका जांच के लिए समन्वयक केंद्र पहुंची थी। ये कॉपियां दो खेप में आई थी। दोनों खेप के लिए मूल्यांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। अंतिम तिथि तक सभी का मूल्यांकन कार्य संपन्न हो गया है। जिला समन्वय केंद्र हेमेंन्द्र आचार्य ने बताया कि गोपनीय सामग्री माशिमं भेज दिया गया है। माशिमं द्वारा नतीजे जारी किए जाने के साथ इस बार प्रावीण्य सूची भी जारी कर दी जाएगी। घर बैठे पर्चा हल करने की सुविधा दिए जाने के कारण पिछले साल माशिमं ने मेरिट लिस्ट जानी नहीं की थी।
























