कॉलेज में उत्तर पुस्तिका जमा करने काउंटर कम, परीक्षार्थियों ने मचाया जमकर किया हंगामा

महाविद्यालय में जारी आनलाइन परीक्षा के बाद शनिवार को उत्तरपुस्तिका जमा करनें उमड़े छात्रछात्राओं ने स्थानीय रानी रश्मिदेवी शासकीय महाविद्यालय के सामनें कालेज प्रबंधन द्वारा जारी अव्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा कर दिया। शनिवार से बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय, तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का पहला पर्चा था। आनलाइन पर्चा हल करने के बाद परीक्षार्थियों को दोपहर 12 से 3 बजे तक उत्तरपुस्तिका स्थानीय महाविद्यालय में आकर जमा करना था।
बीए की परीक्षा में इस साल नियमित और स्वाध्यायी मिलाकर लगभग 3 हजार छात्र छात्राएं हिस्सा ले रही है। उत्तर पुस्तिका जमा करने महाविद्यालय प्रबंधन ने महाविद्यालय में पर्याप्त व्यवस्था नहीं बनाई थी। एक साथ उत्तर पुस्तिका जमा करने पहुंचे परीक्षार्थियों की भीड़ से महाविद्यालय के सामने अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। छात्र और छात्राओं के लिए अलग अलग काउंटर की व्यवस्था नहीं की गई थी। तो दूसरी ओर नियमित और अनियमित छात्रों के लिए भी कोई अलग व्यवस्था कालेज प्रबंधन ने नहीं बनाई थी । एक साथ पहुँचें तीन हजार परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए पांच काऊंटर भी कम पड़ गए। इसके बाद गर्मी के चलते बेहाल परीक्षार्थियों ने अव्यवस्था को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते महाविद्यालय प्रबंधन ने व्यवस्था सुधारने के बजाय मेन गेट को बंद करवा दिया। इसके बाद छात्र और उग्र हो गए।गर्मी से बचने व्यवस्था नहीं, काउंटर भी कम रानी रश्मि देवी शासकीय महाविद्यालय में जारी आनलाइन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका जमा करने प्रबंधन आंख मूंद कर कार्य रहा है। छात्रों के लिए गर्मी के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। हंगामे के बाद बनाई व्यवस्था, बढ़ाया काउंटर तीन हजार परीक्षार्थियों द्वारा उत्तर पुस्तिका जमा करने के दौरान अव्यवस्था और कुप्रबंधन के बाद छात्रों के हंगामे से कॉलेज प्रबंधन जागा और आनन फानन में व्यवस्था बनाए जाने की कवायद शुरू की गई। प्राचार्य डी के बैलेन्द्र इस दौरान खुद सक्रिय छात्रों की व्यवस्था सुधारने काउंटरों की संख्या बढ़ाई।
























