बसना : महिनों से आंगनबाड़ी में सन्नाटा… कार्यकर्ता मायके में

बसना ( काकाखबरीलाल). सरकार द्वारा नन्हे बच्चे और गर्भवती महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रहा है ये लेकिन कुछ गैर जिम्मेदार कर्मचारियो के वजह से बच्चो को उन योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बसना महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का देवमोती साहू केंद्र – बम्ह नीनडीह (खोकसा) के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले लगभग 1 माह से ऊपर से नही आ रही है बताया जा रहा है कुछ आपसी विवाद के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने मायके चली गई है और आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लगा हुआ है महिलाओं को मिलने वालों पूरक पोषण आहार सहित गरम भोजन भी ग्रामीण महिलाएं और बच्चो को नही मिल पा रहा है हालांकि खोखसा सरपँच बैगाराम गंधेल ने से चर्चा करने पर बताया कि आज ही आगनबाड़ी कार्यकर्ता से बात हुवा है वे किसी कारण वस यह कार्य नही करना चाहती है सरपंच ने आज ही परियोजना अधिकारी को जानकारी देने की बात कही है ।



























