छत्तीसगढ़

नगर पालिका को अस्थिर करने का प्रयास कर रहीं हैं अफसर: रैना

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नम्रता जैन द्वारा द्वेष भावना से ग्रसित होकर प्रशासन की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए परेशान किए जाने का आरोप नपा सभापति हरदीप सिंह रैना ने लगाया है. रैना ने कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर को शिकायत पत्र सौंपकर मामले के बारे में बताया कि उन पर 110 का इस्तगासा पूर्व में अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय में पेश हुआ था. जिसमें 5 फरवरी 2021 को उनके द्वारा जवाब दिया गया था कि जिन तीन मामलों में उन्हें नोटिस दिया गया है उनमें से दो प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और एक प्रकरण में न्यायालय में निर्णित किया जाकर उन्हें दोषमुक्त किया जा चुका है. बावजूद द्वेष भावना से एसडीएम श्रीमती नम्रता जैन द्वारा उन्हें रोज पेशी तारीख देकर परेशान किया जा रहा है.रैना ने कलेक्टर को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा है कि एसडीएम जैन द्वारा नगर पालिका सत्ता में काबिज कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों को पद से हटाने के लिए विरोधी दल के लोगों का साथ देने की बात भी खुलेआम कही जा रही है. ऐसे में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का काम करना मुश्किल हो गया है. पूर्व में जनहित और भ्रष्टाचार के मामलों में उनके द्वारा ज्ञापन एसडीएम जैन को दिया गया था और अनशन भी किया गया था, जिससे वे नाराज हैं और बदले की कार्यवाही कर रही हैं. नपा सभापति रैना ने आशंका व्यक्त की है कि भविष्य में उन पर उक्त अधिकारी द्वारा राजस्व के फर्जी मामले लोगों से दर्ज कराए जा सकते हैं. इस मामले में एसडीएम नम्रता जैन से भी उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया किंतु उन्होने मोबाइल नहीं उठाया.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!