पिथौरा
राज्यपाल जांच परीक्षा शिविर आरंग के लिए 51 बच्चों को मुख्य अतिथि भारत स्काउट गाइड संघ के जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी एफ़ ए नन्द ओ. पी. देवान्गन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल/पिथौरा–
इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वप्निल तिवारी ने उपस्थित बच्चों को राज्यपाल पुरस्कार हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिथौरा ब्लाक की परंपरा रही है कि वह जिस भी शिविर में जाते हैं वहां सर्वाधिक अच्छा प्रदर्शन करते हैंमुझे पूरा भरोसा है कि आरंग में भी सबसे अच्छा प्रदर्शन आप लोगों का ही होगा बच्चों को एफ़ ए नन्द ने भी शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम का संचालन भारत स्काउट गाइड संघ के सचिव रामकुमार एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक नरेश नायक ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संतोष कुमार साहू,लेखराम साहू,नरेश नायक,रामकुमार नायक,रोहिणी देवांगन.दिलीप निषाद,राजीव कुमार तिवारी,झनेश साहू,पतिराम पटेल,श्रीमती सुकांति नायक, श्रीमती दीपिका देवांगन, कु डिगेश्वरी रवि , कु जानकी ध्रुव व 55 की संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित थे।
AD#1























