छत्तीसगढ़रायपुर

पेट्रोल और डीजल के दाम में हुई बढोत्तरी , जानिए क्या है नए कीमत ……

रायपुर(काकाखबरीलाल)। महंगाई पर कटाक्ष करते हुए साल 2010 में ‘सजना खूबई कमाए जात है, महंगाई डायन खाए जात है…’ गाना हर किसी की जुबां पर था। एक बार फिर महंगाई ने मुंह खोल दिया है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों का बजट बिगड़ने लगा है। माना जा रहा है कि जरूरी चीजों के दाम और बढ़ेंगे। व्यापार जगत के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल 86 रुपये और डीजल 84 रुपये को पार कर गया है। यह पहला मौका है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस ऊंचाई पर पहुंची है।गुरुवार को राजधानी में पेट्रोल 86.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.24 रुपये प्रति लीटर रहा। बीते नौ दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 1.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 1.33 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। दो फरवरी को पेट्रोल 84.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.91 रुपये प्रति लीटर था।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!