पिथौरा
पिथौरा: सड़क दुर्घटना में मौत


थाना क्षेत्र के ग्राम
जंघोरा निवासी 40 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिरूद्ध ध्रुव पिता सेतलाल की सड़क हादसे में 27 मार्च को घायल हो गया। 27 की ही रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिथौरा थाने में इसकी सूचना युवराज ठाकुर पिता उमेन्द्र कुमार ने दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच विवेचना में लिया है।



AD#1
























