पिथौरा

वार्षिक उत्सव मातृ पितृ एवं अलंकरण समारोह का आयोजन

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल @पिथौरा। बसंत ऋतु की आनंददायी वातावरण के बीच सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदन के प्रांगण में हर्षोउल्लास के साथ वार्षिक उत्सव मातृ पितृ एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया! मां सरस्वती प्रणव अक्षर ॐ एवं मां भारती के छायाचित्र की पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई!मातृ पितृ सम्मेलन में पलकों द्वारा कुर्सी दौड़,रंगोली,श्वास कबड्डी,गेंद डालो जैसे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया! अलंकरण समारोह में अतिथियों के द्वारा विद्यालय के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली भैया/बहनों और उनके माता-पिता का सम्मान किया गया! विद्यालय के प्राचार्य दिलचंद पटेल के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें विद्यालय के गतिविधियों के साथ-साथ आगामी योजनाओं को विस्तार से बताया गया! विद्यालय के संयोजक डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा जी द्वारा सभी प्राचार्य के योगदान के साथ सरस्वती शिशु मंदिर की समझ में योगदान को बतलाया गया! मंचीय कार्यक्रम में आह टमाटर, नंन्हे मुन्ने बच्चों,जैसे गीतों में नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया!
छत्तीसगढ़ी सुवा नृत्य,पंथी नृत्य,राउत नाचा एवं भारतीय संस्कृति को उजागर करता महिषासुर वध,प्रयागराज जैसे गीतों में अभिनय कर बच्चों ने अपने कल का प्रदर्शन किया!
सभी कार्यक्रमों के साथ ही अभिभावकों के सहयोग से लगभग 1300 लोगों ने दोपहर का भोजन प्राप्त किया!
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की रूप में श्री बोधिराम चौधरी जी (सदस्य जिला ग्राम भारती महासमुंद एवं संस्थापक सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर चांदन) अध्यक्षता श्री भगतराम नायक जी (जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी बलौदा बाजार) विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जे.चौहान जी, कुमारी दामिनी कुंजाम जी,श्रीमती शीला बाबूलाल पटेल जी,श्रीमान देव सिंह यादव जी श्रीमती अनीता शकुल पोर्ते जी, श्रीमान नूरपति नायक जी,श्रीमान हेतराम पटेल जी,श्रीमती कुमारी केशव ठाकुर जी श्रीमान विजय गौतम नायक जी,श्रीमती हरिप्रिया जगमोहन नायक जी श्रीमती कमलेश्वरी मेकमोहन साहू जी,श्रीमती तारा मिनिकेतन खण्डहरे जी,श्रीमान केशव ठाकुर जी, श्रीमान कलपराम पटेल जी,श्रीमान मुकेश नंद जी,श्रीमान अमजद खान जी,श्रीमान नोहरसिंह नागेश जी,श्रीमान प्रीतम लाल जी श्रीमान नरेश नायक जी,श्रीमान तीरथ राम जयसवाल जी,
श्रीमान टीकाराम साहू जी,श्रीमान इंद्रमणि नायक जी,श्रीमान पदुम लाल पटेल जी,श्रीमान रामदायक जी,श्रीमान पीतांबर पटेल जी,श्रीमान जगत राम चौधरी जी,श्रीमान शत्रुघ्न सिदार जी की उपस्थिति रही!
कार्यक्रम का समापन एवं आभार व्यक्त विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्री रामेश्वर पालेश्वर जी द्वारा किया गया! पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के भैया बहनों द्वारा किया गया! विद्यालय के विकास के लिए मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा सहयोग की घोषणा की गई!पूरे कार्यक्रम को संपन्न करने अभिभावक पूर्व छात्र ग्राम वासी विद्यालय छात्र संघ,शाला प्रबंध समिति, समस्त आचार्य दीदी का विशेष सहयोग प्रदान हुआ।कार्यक्रम शांतिपूर्ण,हर्षोल्लास एवं गरिमा में रूप से सफल रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!