बसना: सब स्टेशन आपरेटर के साथ हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज

बसना। आरक्षी केद्र अंतर्गत सब स्टेशन आपरेटर के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। दुष्यन्त साव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम देवरी का रहने वाला है विद्युत सब स्टेशन 33/11 ग्राम चिमरकेल में सब स्टेशन आपरेटर के पद पर कार्यरत हैं दिनांक 02/09/2025 को सब स्टेशन में था कि शाम करीबन 07/00 बजे ग्राम चिमरकेल निवासी 1 बल्लु सिदार पिता पटू सिदार, 2 युवराज सिदार पिता गोरेलाल सिदार, 3 प्रकाश साव पिता श्यामलाल साव, 4 पदुमदास पिता ज्ञानदास सब स्टेशन 33/11 में आये और विद्युत परमिट देने के नाम पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये है घटना को मनोहर सिदार एवं सुरेश कोसरिया देखे सुने व बीच बचाव किये है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























