छत्तीसगढ़

जिले में 3000 फीट पर ढोलकल से पूजे गए गणपति बप्पा

ये तस्वीर बैलाडीला के पहाड़ की है। यहां 3000 फीट ऊंचाई पर गणपति बप्पा विराजमान हैं। वैसे तो यह पूरा इलाका बेहद खूबसूरत है, लेकिन बारिश के दिनों में इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई है। शुक्रवार से गणेशोत्सव शुरू हो गया है। ढोलकल पहाड़ पर बादलों का घेरा है, इस घेरे के बीच गणपति बप्पा विराजित हैं, जो भी श्रद्धालु, पर्यटक यहां पहुंच रहे, बप्पा के दर्शन के साथ प्राकृतिक खूबसूरती भी खूब भा रही है।

शुक्रवार को ढोलकल शिखर तक बप्पा के दर्शन करने पहुंचे एसडीएम अविनाश मिश्रा ने ये तस्वीर ली है। पर्यटन समूह के सदस्यों ने बताया कि पहले दिन ज्यादा श्रद्धालु तो नहीं पहुंचे लेकिन अब बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की उम्मीद है।

तीसरी कोरोना लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए रायपुर में प्रशासन ने सार्वजनिक गणेशोत्सव पंडालों को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। इस साल गणेश झांकी की अनुमति नहीं दी गई है।

पंडाल का साइज 15 बाई 15 से ज्यादा नहीं होगा। प्रतिमाओं की ऊंचाई अधिकतम 8 फीट ही होगी।

प्रतिमा पंडाल के सामने 500 फीट जगह खाली होनी चाहिए। 6 फीट की दूरी में ही प्रतिमाएं देख सकेंगे।

एक समय में 50 से ज्यादा लोग नहीं रह सकते। पंडाल के सामने कुर्सियां नहीं रखी जाएंगी।

पंडाल में भोज, जगराता, संगीत मंडली, भंडारा या सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा।

प्रतिमा की स्थापना या विसर्जन के समय बैंड, बाजा धुमाल और डीजे पर बैन रहेगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!