छत्तीसगढ़

प्रदेश के 1 लाख 24 हजार शिक्षाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर रायपुर में किया प्रदेश व्यापी प्रदर्श….

कर्मोंन्नति एवं समानुपातिक वेतन की मांग व् 8 वर्ष की बन्धन समाप्त करने को लेकर वर्ग 03 का हुआ प्रदेश व्यापी प्रदर्शन।

विजय हिंदुस्तानी,काकाखबरीलाल, रायपुर ब्यूरो: कर्मोंन्नति एवं वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर प्रदेश भर के शि क् 03 आज बूढा तालाब में हजारों की संख्या में पहुँचकर जंगी रैली धरना प्रदर्शन करते हुए राज्य के माननीय मुख्यमंत्री महोदय से 10 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक के लिए कर्मोंन्नति की मांग एवं वर्ष बन्धन समाप्त कर 1लाख 80 हजार शि क् सिविलियन करने की मांग करते हुए रैली निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया।18 तारीख की कैबिनेट में सिविलियन की मुहर लगने से सिर्फ वर्ग 01 व् 02 को ही लाभ मिल रहा है और वर्ग 03 की वेतन विसंगति दूर न होकर समानुपातिक वेतन की भी कोई लाभ नही मिला जिससे वर्ग 03 का पूरा 1लाख 24 हजार सिविलियन की ख़ुशी नही मना पा रहे है और असन्तोष है।अगर कर्मोंन्नति वेतन की आदेश जारी नही होने पर शीघ्र ही वर्ग 03 मोर्चा बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

वर्ग 03 के लिए विसंगति युक्त सिविलियन उसी समान है जैसे गुड़ में जहर मिलाकर खिलाना।इसलिए कर्मोंन्नति युक्त सविलियन की मांग जोरों पर है और वर्ग 03 को कर्मोंन्नति वेतन देकर ही सन्तुष्ट किया जा सकता है।
मोर्चा को करारा जवाब हमेशा खास मकसद के लिए वर्ग 03 का भीड़ के रूप में इस्तेमाल करने वाले के लिए अब वर्ग 03 अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेंगे यह आज की एकता दर्शाता है। वहीं महासमुन्द जिले से विजय चतुर्वेदी ,राजेंद्र निर्मलकर,छतराम चौहान,युधिष्ठिर राय,त्रिलोक बुड़ेक ,शंकर सिदार, मीना सहारे,लिलेन्द्री तांडी,विनोद सिदार,नवीन पटेल नरोत्तम चौधरी,महेश नायक,मालिकराम सिदार आदि एंव
हजारों की संख्या में 27 जिले एवं 146 वि ख के वर्ग 03 के शि क् उपस्थित थे।

सरायपाली के नाराज शिक्षकों ने अपने पद से दिया त्यागपत्र

सरायपाली के सैकड़ों शिक्षाकर्मी आज इस प्रदेश व्यापी आंदोलन में शामिल थे। सरायपाली वर्ग 03 के शिक्षाकर्मीयों ने आज संघ से त्यागपत्र देने की लिए सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष को पत्र लिखा है जिसमें वेतन विसंगतियों दूर न किये जाने से वर्ग 03 के शिक्षाकर्मी निराश है, साथ ही संघ के उच्च पदाधिकारियों द्वारा किसी प्रकार का विरोध दर्ज न करना एंव पदाधिकारियों द्वारा उदासीनता बरतने एंव सहयोग न मिलने के कारण संघ से त्यागपत्र देने की बात कही है, जिसमे राजेश प्रधान, सोमदेव तिवारी, प्रमोद, राधेश्याम बरिहा, देवसिंह सिदार, अजित भोई, गजानन पाणिग्रही, सुरेंद्र दीवान, कमलेश निराला, खिरोद साहू, विनय कुमार आदि ने संघ से त्यागपत्र दिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!