महासुमंद
महासमुंद : ऋषि श्रृंग विवाह समारोह का आयोजन

ग्राम खैरखुंटा में गत दिवस ग्रामीणों ने ऋषि श्रृंग विवाह समारोह का आयोजन किया। गांव में मान्यता है कि इस आयोजन से ऋषि श्रृंग प्रसन्न होते हैं और पूरे क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के श्रद्धालु शामिल हुए।गांव में श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे और भजन के साथ भ्रमण कर पूजा अर्चना की। साथ ही पूजन के बाद रात्रि कार्यक्रम में ओडिशा के सालेभांठा के नृत्य दल की प्रस्तुति रही, जिसका सभी ने आनंद लिया।
इस दौरान थबीर साहू, रायधर प्रधान, गजानंद बेहारा, रंजीत, मालिक राम प्रधान, रवि बरिहा, रूपांनंद प्रधान, बलदेव प्रधान, परशुराम प्रधान, लिखित प्रधान व आनंद भोई के साथ अन्य मौजूद रहे।
AD#1



















