रायपुर

ओम हॉस्पिटल का सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण, शुभचिंतकों में हर्ष

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी रायपुर जैसे बड़े शहरों में स्वास्थ्य सुविधा की बात करें तो ओम हॉस्पिटल अपने आप में एक ख्याति प्राप्त अस्पताल है जहां लगभग सभी विभाग के डॉक्टर अपनी सेवा देकर मरीजों का बखूबी से इलाज कर रहे हैं, बात करें वहां की सुविधाओं की तो बर्न प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक यूनिट, ज्ञानकोलॉजी, शिशु रोग, चर्म रोग, हेयर ट्रांसप्लांट यूनिट, मैक्सीलर्लोफैसियल सर्जरी, ट्रामा एक्सीडेंट, आपातकाल चिकित्सा विभाग, नाक कान एवं गला रोग, मेडिसिन विभाग, शिशु रोग, चर्म रोग विभाग, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, मस्तिष्क रोग, हेयर ट्रांसप्लांट यूनिट, डायलिसिस यूनिट, नशा मुक्ति एवं मानसिक रोग, इलाज पेट संबंधित रोगों का इलाज, बच्चेदानी का कैंसर, गैस्ट्रोलॉजी नेफ्रोलॉजी विभाग, स्त्री एवं प्रसूति विभाग एवं छाती रोग, जनरल एवं लेप्रोस्कोपी सर्जरी एवं कैंसर रोग हृदय रोग, टेढ़े मेढ़े दांत एवं दंत रोग, नार्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी, एडवांस पैथोलॉजी यूनिट, सोनोग्राफी, ईसीजी, मल्टीस्लाइस सीटी स्कैन, फुल्ली माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर जैसी कई सुविधाओं से भरपूर ओम हॉस्पिटल मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है, बता दें कि ओम हॉस्पिटल विगत 8 वर्षों से मरीजों की सेवा में लगा हुआ है, जहां पर मरीज अन्य हॉस्पिटल की तुलना में कम खर्च में ओम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज के सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं, हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. कमलेश अग्रवाल बताते हैं कि 3 वर्ष अन्य स्थान पर हमारा हॉस्पिटल संचालित था अब रायपुरा चौक पेट्रोल पंप के पास विगत 5 वर्षों से संचालित है जहां पर लोगों का भरोसा हमारे संस्थान को एक नए आयाम की ओर लाने में महत्वपूर्ण योगदान है, आगे डॉ कमलेश अग्रवाल बताते हैं कि 50,000 से अधिक ओपीडी 10,000 से अधिक एक्सीडेंट और ट्रामा केसेस, 2500 से अधिक कोरोना मरीज 25000 आईपीडी मरीज और 10,000 से ज्यादा प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी का सफल इलाज किया जा चुका है, वास्तव में यह बहुत बड़ी उपलब्धियां ओम हॉस्पिटल के नाम है।
विगत महीनों पूर्व की बात करें तो सोनू सूद जैसे महान एक्टर भी डॉ कमलेश अग्रवाल के कार्य को सराहा था और वीडियो कॉल कर चर्चा भी की थी। ओम हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद (विक्की) अग्रवाल बताते हैं कि माता- पिता के आशीर्वाद के साथ साथ मरीजों एवं शुभचिंतकों का हमेशा हाथ मिलता है निश्चित ही आने वाले दिनों में बेहतर से बेहतर कार्य करने के लिए हम प्रतिबद्ध रहेंगे, 15 अगस्त 2021 को सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।
एवं शानदार पार्टी आयोजित कर इस यादगार दिन को सुसज्जित किया गया। इस घड़ी में शुभचिंतकों द्वारा दिन दुगुनी, रात चौगुनी तरक्की करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!