रायपुर

क्रिकेट, लूडो जैसे खेलों में हार जीत का दाव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाते 2 अंतर्राज्यीय समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी रायपुर पुलिस ऑनलाइन सट्टा पर लगातार कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में कोहिनूर बेटिंग एप से ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 2 अंतर्राज्यीय समेत 4 आरोपियों को एंटी सायबर यूनिट और गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, सटोरियों द्वारा गंजपारा के एक खंडहर के पास सेटअप तैयार कर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था, जो लाइव क्रिकेट, केसिनो, पोकर गेम, लूडो, फुटबॉल के गेम में हार जीत का दांव लगाते थे,  सटोरियों के कब्जे से 5 लैपटाॅप, 18 नग मोबाइल, 3 ATM और 1 पासपोर्ट जप्त किया गया है. आरोपियों से जप्त मशरूका की कीमत है लगभग 8 लाख 50 हजार रूपये है,  सटोरियों के खिलाफ गंज थाना में जुआ एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई किया गया है.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!