छत्तीसगढ़
बस ने पुलिस जवानों के वाहन को ठोका, 5 जख्मी

अम्बिकापुर जिले में रॉयल बस की टक्कर से पुलिस जवान की वाहन पलट गई है। हादसे में 5 जवान घायल हो गए है। मिली सूचना के मुताबिक, बलरामपुर पुलिस के जवान किसी कार्य से बिलासपुर जा रहे थे। हादसा बस के ओवरटेक करने से हई। घायल जवानों को लखनपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला लखनपुर के गुजरी चौक के पास का है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
AD#1






















