महासमुंद:तू ही मेरे घर का सुअर को मारकर खाया है कहकर पिटाई

महासमुंद । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।अवधराम कुलदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 01 शंकर नगर महासमुंद का रहने वाला है कक्षा 05 वीं तक पढाई किया है नगर पालिका महासमुंद में सफाई का काम करता है कि दिनांक 13.08.25 को रात्रि करीबन 08.30 बजे अपने घर में खाना खाकर सोया था उसी समय मुन्ना डेरा सुभाष नगर महासमुंद का रहने वाले संग्राम देवार, दुल्ला देवार, किशोर देवार घर आकर मेरे सुअर को मारकर खाया है कहकर गंदी गंदी गालियां देकर कमरे के दरवाजा को जोर जोर से ठोकने लगे उसके बाद बाहर आया तब दुल्ला ने कहा कि तू हमारे घर का सुअर को मार मारकर खाया है फिर मैं बोला कि मैं नहीं खाया हूं उसके बाद भी वे लोग बात नहीं सुने और संग्राम देवार, दुल्ला देवार, किशोर देवार सभी एक राय होकर तू ही मेरे घर का सुअर को मारकर खाया है कहकर गंदी गंदी गालियां देकर आज तुझे जान से मार देंगे बोलकर हाथ मुक्कां एवं लातघुसा से मारपीट किये हैं मारपीट एवं धक्का मुक्की करने से घर के बाहर लगे दरवाजा के चौखट में जाकर टकरा गया टकराने से सिर में चोंट लग कर खून निकला है एवं मारपीट करने से शरीर में दर्द हो रहा है मारपीट को पडोस में रहने वाली सुनिता साहू देखकर आयी जो बीच बचाव की है। मारपीट कर सभी लोग भाग गये फिर पडोस में रहने वाला सदानंद सागर एवं राहूल आये और ईलाज कराने के लिये शासकीय अस्प ताल महासमुंद लेकर गये पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























