सरायपाली

सरायपाली:शादी कार्ड देने जा रहे बाईक सवार ट्रेक्टर से टकराये

सरायपाली। एक ट्रेक्टर चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक ब्रेक मारने से शादी का निमंत्रण कार्ड देने जा रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार कल 1 फरवरी को लगभग 10 बजे बजे शिव कुमार निषाद के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12 ए 4440 में सत कुमार नाग एवं सुनील निषाद तीनों ग्राम सपोस थाना सांकरा से रायगढ़ शादी का निमंत्रण कार्ड देने जा रहे थे। मोटर सायकल को शिव कुमार चला रहा था। इसी दौरान 11:45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर चंद्रा निवास के सामने सरायपाली के पास पहुँचे थे, तभी सामने जा रही बिना नम्बर ट्रेक्टर आयचर के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक अचानक ब्रेक मारने से मोटर सायकल, ट्रेक्टर के पीछे टकरा गया। इससे शिव कुमार एवं सत कुमार को सिर में गंभीर रूप से चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई एवं पीछे बैठे सुनील को चोटें आई है। पुलिस द्वारा आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 281,125 (ए) 106 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!