घर मे घुसकर महिला से की मारपीट… महिला ने की थाने में शिकायत…

सरायपाली ( काकाखबरीलाल) । सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम झालपाली में बंद दरवाजे को जबरन खोलकर घर घुसकर महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है।
थाना प्रभारी सरायपाली को सौंपे गए ज्ञापन में पीड़ित महिला पदमा बाई साहू ने बताया कि 21 फरवरी शुक्रवार को देर शाम लगभग 7:10 बजे अपने घर में बहु सुनीता साहू के साथ थी तभी गांव के निर्मल कुमार जाटवर , कौशल साहू एवं लक्ष्मण साहू ने उत्तेजित होकर मारपीट कर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया है कि उपरोक्त तीनों व्यक्ति अनाधिकृत रूप से उसके घर में बंद दरवाजा को लात मारकर खोलते हुए घर के भीतर जबरन प्रवेश कर पीड़ित महिला पदमा बाई साहू के साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर बाल पकड़कर घर के अंदर से घसीटते हुए बाहर लाकर अश्लील गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दिए हैं। महिला का आरोप है कि अश्लील गंदी गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने से वह बहुत भयभीत है । इस घटना को पीड़ित महिला पदमा बाई साहू की बहू सुनीता साहू सहित गांव के ऋषि चंद्रा, जगेश्वर चंद्रा, परदेसी भास्कर एवं दूधनाथ भास्कर देखे सुने हैं । उपरोक्त महिला द्वारा निर्मल जटवार कौशल साहू एवं लक्ष्मण साहू के खिलाफ उचित कार्यवाही कानूनी कार्यवाही करने की मांग थाना प्रभारी से की गई है। गौरतलब है कि निर्मल कुमार जटवार वर्तमान में गांव का सरपंच है।





























