महासुमंद

महासमुंद : महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम जनप्रतिनिधि, कलेक्टर एवं श्रद्धालु हुए शामिल

सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के पावन अवसर पर प्रति दिवस महानदी तट पर शाम 7:30 बजे दिव्य महानदी आरती का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन इस आध्यात्मिक आयोजन में महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री ओ.पी. चौधरी, सिरपुर गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री दाऊ लाल चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, एसडीएम बसना श्री हरिशंकर पैकरा, डीएमसी श्री रेखराज शर्मा, सरपंच सिरपुर श्रीमती पुष्पा के. माली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु, पर्यटक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया तथा श्रद्धा भाव से महानदी आरती संपन्न की। महानदी आरती के दौरान संपूर्ण वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि एवं मधुर भक्ति संगीत से भक्तिमय हो उठा। महानदी के पावन तट पर प्रज्ज्वलित सैकड़ों दीपों की आलोकित आभा, जल तरंगों पर झिलमिलाती रोशनी और सामूहिक आरती का भव्य एवं दिव्य दृश्य उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर गया। संपूर्ण वातावरण श्रद्धा, भक्ति और शांति से परिपूर्ण हो उठा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!