मजबूर बेटे ने अपने पिता की इस तरह ले गया श्मशान घाट

उतरप्रदेश. कोरोना संक्रमण के बीच अस्पताल और श्मशान घाट से डराने वाली तस्वीरे सामने आ रही है. आगरा के बृज क्षेत्र से भी विचलित कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. एक मजबूर बेटे ने अपने पिता की अर्थी कार में बांधकर श्मशान घाट ले गया. उन्हें एंबुलेंस भी नसीब नहीं हुआ. बेटा अंतिम विदाई के समय अपने रिश्तेदारों का इंतजार करता रहा, लेकिन वायरस के भय से कोई नहीं आया. हालात के आगे सब नतमस्तक है.कुछ घंटे बाद बेटा शव को कार के ऊपर बांधकर श्मशान घाट ले गया. उन्होंने खुद पिता की लाश को कार से उतारा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की. यह दृश्य देख लोगों की आंखें नम हो गई.बता दें कि रविवार को एक ठेला पर मरीज को बैठाकर परिजन पहुंचे थे, लेकिन दोपहर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद स्वजनों ने अस्पताल के कर्मी से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की, लेकिन उनसे भी एंबुलेंस नहीं मिली. किसी तरह जुगाड़ गाड़ी पर शव ले गए.

























