
बेमेतरा से संजू जैन की रपट
- बेमेतरा /:- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के आदेशानुसार जिले के आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया है। कलेक्टर के आदेश के परिपालन में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगर पंचायत के सी. एम.ओ. द्वारा उक्त कार्यवाही की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवंबाल विकास आर.के.कश्यप से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवागढ़ परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बरबसपुर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्या जैन और आंगनबाड़ी केन्द्र भीमपुरी के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोषी साहू, बेमेतरा परियोजना के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी देवांगन और वार्ड -15 बेमेतरा केस कार्यकर्ता ओजस्वी दुबे, खंडसरा परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक – 01 दाढ़ी के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविना बेगम और आंगनबाड़ी केन्द्र खंडसरा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रा साहू तथा बेरला परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कुसमी के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपिका बंजारे और आंगनबाड़ी केन्द्र भालेसर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुलौरिन निषाद की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त की गई है। ज्ञातव्य हो कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे/सहायिकाओं की हड़ताल से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती माताओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ व कुपोषण के रोकथाम हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं प्रभावित हुई है। जिससे हितग्राहियों को 300 दिवस भोजन देने के अधिकार का उल्लंघन हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं को हड़ताल पर न जाने के संबंध में नोटिस दी गई थी। इसके बावजूद भी कार्य पर उपस्थित न होकर हड़ताल में बने रहने को पूर्णतः अवैधानिक, कत्र्तव्यहीनता व स्वैच्छाचारिता एवं घोर लापरवाही मानते हुए उक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है।
AD#1

























