उत्तरप्रदेश

प्यार का इजहार का अनोखे फार्मूला: आशिक ने अपने प्यार का इजहार करने कूदा तालाब में

(उतरप्रदेश) . प्यार का इजहार करने के लिए लोग अनोखे फार्मूले इजाद करते हैं और प्रेमिका को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह से उपहार भेंट करते हैं. लेकिन यूपी के शामली जिले में सरफिरे आशिक का अनोखा कारनामा देखने को मिला है. यहां एक गांव में एक आशिक अपने प्यार का इजहार करने के लिए युवती को तालाब ही लेकर कूद गया. इसके बाद बीच तालाब में ले जाकर उसने अपने प्यार का इजहार किया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वायरल वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो में सिरफिरा आशिक एक युवती के साथ तालाब के गहरे पानी में दिखाई दे रहा है. यहां उसने युवती से अपने एक तरफा प्यार का इजहार किया. उसकी इस करतूत के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सिरफिरे आशिक को समझाया. काफी देर बाद आरोपी ने युवती को छोड़ दिया. इसके बाद धीरे-धीरे युवती पानी से बाहर आ गई. इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरा वाकया अपने कैमरे में कैद कर लिया. बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

यह वीडियो गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव खेड़की का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आशिक शराब के नशे में था. नशे की हालत में उसने इस घटना को अंजाम दिया है. आरोपी युवक गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता है लेकिन युवती उसके प्रेम को स्वीकार नहीं कर रही थी. अपने प्यार का इजहार करने के लिए उसने अचानक तालाब में युवती के साथ छलांग लगा दी. इसके बाद बीच तालाब में ले जाकर प्यार का इजहार किया. सिरफिरे की इस करतूत से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब पर इकट्ठा हो गई. बाद में आशिक को समझा-बुझाकर युवती को तालाब से निकलवाया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों पक्षो को समझाया. फिलहाल दोनों पक्षों के लोगों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही का सहारा नही लिया है. लेकिन सिरफिरे आशिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है. क्षेत्र में आशिक की यह करतूत चर्चा का विषय बना हुआ है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!