बेमेतरा

छतीसगढ के यहाँ लगाया गया लाँकडाऊन कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बेमेतरा (काकाखबरीलाल) . लॉकडाउन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बेमेतरा जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया है. आदेश के मुताबिक, बेमेतरा, नवागढ़ और मारो के निकाय क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया गया है.लॉकडाउन का यह पहला आदेश है. जो बेमेतरा के शहरी क्षेत्रों में लगाया गया है. जबकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन नहीं होगा है.कलेक्टर शिव अनंत तायल के निर्देश पर सीएमओ ने आदेश जारी किया है. आदेश में दुकानों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है. यहां दुकानें सुबह 6 बजे से 2 बजे तक ही खुलेंगी. इसके बाद दुकान खोलने पर कार्रवाई होगी. लेकिन अतिआवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.मुख्य नगर पालिका अधिकारी डीएल बर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में लॉक डाउन लगाया गया है. इसमें दुकानें के खुलने बंद करने का समय निर्धारित किया है. हालांकि इस दौरान अतिआवश्यक सेवाएं जारी रहेगी. साथ किसी प्रकार की एमरजेंसी होने पर सक्षम अधिकारी से परमिशन लिया जाना अनिवार्य किया गया है. बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अभी फिलहाल कोई भी दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!