मुंबई

अभिनेता सोनू सूद का नया मिशन प्लान, देंगे 1 लाख नौकरियां जाने पुरा प्लान

(मुम्बई) . एक्टर सोनू सूद मिशन मोड में लोगों की मदद कर रहे हैं. काम कितना भी बड़ा क्यों ना हो, उसमें कितनी भी मुश्किलों क्यों ना सामने आ जाएं, सोनू हर चीज का हल निकाल लेते हैं. उनका काम करने का अंदाज ऐसा है कि समय भी कम लगता है और मदद भी ज्यादा लोगों तक पहुंच जाती है. अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना महत्वकांक्षी प्लान शेयर किया है. एक्टर ने बताया है कि वे कैसे एक लाख लोगों को नौकरी देने जा रहे हैं. सोनू ने ट्वीट में लिखा है- नया साल, नई उम्मीदें नई नौकरी के अवसर….और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम. प्रवासी रोज़गार अब है गुडवर्कर. आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें. एक्टर ने बताया है कि वे एक लाख लोगों को नौकरी देने वाले हैं. वहीं अपने इस नए ऐप के जरिए वे 10 करोड़ जिंदगियां बदलने की तैयारी भी कर रहे हैं. एक्टर का ये ऐलान तमाम लोगों को उत्साह से भर गया है. नौकरी की चाह रखने वाले नौजवानों को भी सोनू के इस ट्वीट ने खुश होने का मौका दे दिया है. एक्टर की तरफ से दावा किया गया है कि अभी तक इस मिशन के जरिए 1 लाख 20 हजार 52 लोगों को नौकरियां दे दी गई हैं. ऐसे में वे अब एक लाख और नौकरिया देने का वादा कर गए हैं. अब सोनू का ये उदेश्य कब तक और किस गति से पूरा होता है, इस पर सभी की नजर रहेगी. वैसे सोनू की तरफ से किया जा रहा ये काम हैरान नहीं करता है. एक्टर ने लगातार लोगों की भलाई के लिए कई तरह के मिशन चलाए हैं. कभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में घर बनवा दिए तो कभी विदेश में फंसे छात्र की वतन वापसी करवा दी. हाल ही में एक्टर उस समय भी सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक गांव में पानी की समस्या को दूर कर दिया था. एक्टर ने कई सालों बाद उस गांव में हैंडपंप लगा लोगों की जिंदगी में खुशियां ला दी थीं. एक्टर की उस पहल की दिल खोलकर तारीफ हुई और उस गांव के लोगों ने भी एक्टर का शुक्रिया अदा किया था.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!