मुंबई
93वें ऑस्कर अवार्ड के लिए भारत की ओर से ‘जल्लीकट्टू’ को किया गया नॉमिनेट

मुम्बई (काकाखबरीलाल). 93वें ऑस्कर अवार्ड के लिए भारत की ओर से मलयाली फिल्म ‘जल्लीकट्टू’ को नॉमिनेट किया गया है. भारत की ओर से ऑस्कर में जाने के लिए ‘जल्लीकट्टू’ के अलावा कई और फिल्में भी रेस में थीं. इनमें हिंदी फिल्में शकुंतला देवी, शिकारा, गुंजन सक्सेना, भोंसले, गुलाबो सिताबो, सीरियस मैन, बुलबुल, कामयाब, द पिंक स्काई भी शामिल थीं. इसके अलावा मराठी फिल्म बिटरस्वीटऔर डिसाइपल भी रेस में थीं. इससे पहले मदर इंडिया, सलाम बॉम्बे और लगान को विदेशी भाषा फिल्म कैटगरी में नॉनमिनेशन मिला था. यह सभी फिल्म अवार्ड जीतने में नाकाबयाब रहीं.
AD#1























