मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB की टीम ने मारा रेड

मुम्बई (काकाखबरीलाल). मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB की टीम ने रेड मारा है। भारती सिंह के घर चली छापेमारी के दौरान घर से ड्रग भी मिला है, जिसके बाद एनसीबी की टीम ने भारती सिंह को समन भेजकर तलब किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुम्बई जोनल यूनिट ने कॉमेडियन एक्ट्रेस भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर पर रेड किया. एनसीबी अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा इलाके में छापेमारी कर रही है.
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए ड्रग्स पैडलर की निशानदेही पर भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया के घर पर छापेमारी की. एनसीबी को छापेमारी के दौरान संदिग्ध पदार्थ(गांजा) मिला है. भारती सिंह टीवी की पहली पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिनके घर एनसीबी ने छापेमारी की है. इससे पहले एनसीबी ने एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के घर पर छापा मारा था.























