मुंबई

अब भूल जाइए PUBG, एक्टर अक्षय कुमार ने बनाई ‘फौजी’ मोबाइल गेम, जानिए क्या है खास

मुंबई(काकाखबरीलाल)। चार सितंबर (भाषा) पूर्वी लद्दाख को लेकर भारत-चीन तनावों के बीच भारत सरकार द्वारा पबजी सहित 118 एप्लिकेशन प्रतिबंधित करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को अपना मोबाइल स्मार्टफोनगेम ‘फौ:जी’ लेकर आए हैं।

अक्षय ने कहा कि उन्होंने “फीयरलेस एंड युनाईटेड:गार्ड्स” नाम का यह गेम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ मुहिम के समर्थन में शुरु किया है। अभिनेता ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का समर्थन करते हुए मैं आपके सामने ऐक्शन गेम फीयरलेस एंड युनाईटेड:गार्ड्स फौ:जी प्रस्तुत कर रहा हूं। अब यह गेम खेलने वालों को मनोरंजन के साथ-साथ हमारे सैनिकों की शहादत के बारे में भी जानकारी देगा ।”

उन्होंने लिखा कि इस गेम से होने वाली कमाई का 20 प्रतिशत ‘भारत के वीर ट्रस्ट’ को दिया जाएगा, जो भारतीय सेना से जुड़े लोगों के लिए काम करता है। एनकोर गेम्स द्वारा बनाया गया यह गेम अक्टूबर अंत तक लांच होने की उम्मीद है। यह गेम भारतीय सेना से जुड़ी असल घटनाओं पर आधारित है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!