बेमेतरा

गृहमंत्री के संसदीय क्षेत्र के दौरे कुछ घंटे पहले ही सरकारी कर्मचारी की हत्या पुलिस जांच में जुटी

बेमेतरा (काकाखबरीलाल). गृहमंत्री के संसदीय क्षेत्र में एक सरकार की कर्मचारी की हत्या की दी गयी। कर्मचारी का नाम गणेश सिंह वर्मा बताया जा रहा है। गणेश पीडब्ल्यूडी में टाइमकीपर था। दिन दहाड़े हुई इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ये हत्या तब हुई, जब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू खुद भी बेमेतरा आने वाले थे। बताया जा रहा है कि मृतक पीडब्ल्यूडी विभाग में टाइम कीपर था और ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ठीक सामने कुछ युवकों ने उसे रोका और फिर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में गणेश सिंह वर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मृतक का मास्क और चश्मा बरामद हुआ है। आशंका है कि हत्या के पहले दोनों पक्षों में हड़प भी हुई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर जाने के लिए पीडब्ल्यूडी कर्मचारी अपने पुत्र के साथ निकला था. उसे उसकी दुकान में छोड़ने के बाद वह अपने ऑफिस जा रहा था, इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने अचानक अज्ञात हमलावरों ने उसका रास्ता रोक लिया. शुरुआती झड़प के बाद आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर दी. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का आज बेमेतरा दौरा है। वो रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, इसके अलावा वह सूर्य नमस्कार चौक का लोकार्पण भी करेंगे। लिहाजा गृहमंत्री के आने से पहले हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!