दिल्लीबड़ी खबर

यौन उत्पीड़न के आरोपी JNU प्रोफेसर गिरफ्तार, थोड़ी देर बाद कोर्ट से मिली जमानत

नई दिल्ली: कथित यौनाचार के आरोपों में मंगलवार को गिरफ्तार हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अतुल जौहरी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज आठ प्राथमिकियों में प्रत्येक के लिए 30-30 हजार रुपए का मुचलका भरने का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को ही प्रोफेसर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके खिलाफ 8 FIR दर्ज की थीं। जांच के लिए उन्हें सोमवार को बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। इसके बाद उन्हें मंगलवार को भी बुलाया गया। गिरफ्तारी के बाद प्रोफेसर अतुल जौहरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ऋतु सिंह की अदालत में पेश किया गया है। अदालत में प्रोफेसर ने जमानत याचिका दायर करते हुए कहा कि जेल भेजे जाने से उनका करियर खत्म हो जाएगा। वहीं पुलिस ने उनकी 14 दिनों की हिरासत मांगी थी।

इससे पहले छात्रों ने पुलिस पर जौहरी को गिरफ्तारी से बचाने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन कर रही एक छात्रा ने कहा, ‘हम वसंत कुंज पुलिस थाने में प्रोफेसर जौहरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती अपराध है, लेकिन उन्हें अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि दिल्ली पुलिस उन्हें बचा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!