रायपुर

युवक ने DSP को मैसेज में दी मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम को मारने की धमकी

रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार एक सिरफिरे युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह को 24 घंटे के मार देगा। ये मैसेज डीएसपी नसर सिद्दीकी के फोन पर किया। बीती रात आए इस मैसेज पर पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइंस पुलिस आरोपी से अब इस धमकी भरे मैसेज को लेकर पूछताछ कर रही है। युवक का नाम मनीष झाबक बताया जा रहा है। वह पचपेड़ी नाका इलाके का निवासी है।जानकारी मिली है कि मनीष मानसिक तौर पर परेशान है और आर्थिक तंगी की वजह से परेशान होने के कारण सरकार को अपना दुश्मन मान चुका है। इसलिए राज्य के जिम्मेदार मंत्री और नेताओं की हत्या करने की धमकी दे डाली। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। इससे पहले भी युवक इस तरह की धमकियां देने के मामले गिरफ्तार हो चुका है।
सायबर सेल एक्टिव मोड में
साइबर क्राइम और बढ़ते अपराध के मद्देनजर साइबर की टीम हर जिले में एक्टिव मोड पर हैं। युवक का मैसेज मिलते ही डीएसपी नसर सिद्दीकी थोड़े हैरान हुए। ट्रू कॉलर पर नंबर की जांच की तो मनीष का नाम मिला। इसके बाद जांच टीम ने सायबर सेल की मदद से मनीष का पता लगा लिया और इससे अब जानकारी ली जा रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!