कवर्धा

घर के पीछे संदिग्ध परिस्तिथियों में पेड़ पर झुलता मिला पटवारी का शव

कवर्धा (काकाखबरीलाल).   एक पटवारी का शव संदिग्ध परिस्तिथियों में पेड़ पर झूलता हुआ मिला है। मृतक पटवारी का नाम ननकु मेरावी है जो ग्राम कवर्धा के मोहगांव में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और जांच जारी है। घटना कूकदूर थाना के ग्राम दमगढ़ की है। पटवारी ननकु राम रोज की तरह आज सुबह भी घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में गया हुआ था। काफी देर तक जब पटवरी अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तालाश शुरू की। ग्रामीणों ने पटवारी को पेड़ पर लटका हुआ देखकर इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गयी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है। शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस शव का पंचनामा कर मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं पुलिस पटवारी की मौत मामले को आत्महत्या और साजिश दोनों एंगल से जोड़कर जाँच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!