महासमुंद

जिला कलेक्ट्रेट परिवार महासमुंद में भृत्य स्व. श्री भगतराम आड़े के निधन पर शोक

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। जिला कलेक्ट्रेट परिवार महासमुंद ने जिला कार्यालय के राजस्व शाखा में पदस्थ भृत्य श्री भगतराम आड़े (53 वर्ष) के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने पर शोक व्यक्त किया है। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय महासमुंद में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने शोकसभा में 02 मिनट मौन रखकर स्व श्री भगतराम आड़े को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में कोविड 2019 के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर दूरी बनाकर अधिकारी कर्मचारियों ने प्रावधानो का ध्यान रखते हुए अपनी शोक संवेदनायें व्यक्त की। विदित हो कि स्व. श्री आड़े बुधवार को रात्रिकालीन ड्यूटी कर अपनी मोटर सायकल से सुबह अपने घर घोड़ारी जा रहे थे। इस दौरान साराडीह बेलसोंडा सड़क पर गलत दिशा से काफी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटर सायकल से टक्कर हो जाने के कारण मौके पर ही उनका निधन हो गया। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अपनी संवेदनायें व्यक्त करते हुए कहा है कि स्व. श्री भगतराम आड़े अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा समर्पित रहने वाले कर्मचारी एवं मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनके निधन पर जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के बीच शोक का माहौल रहा। श्री आड़े के निधन पर तत्काल उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री आड़े को 50 हजार रूपए की अनुग्रह राशि दी गई और जिला कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से सहानुभूति एवं सांत्वना व्यक्त की गई।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!