राज्य मंत्री विधायक नंद ने बेहरापाली में गौठान निर्माण का किया भूमि पूजन

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ सरकार के चार चिन्हारी एवं महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के तहत ग्राम पंचायत बेहरापाली में गौठान निर्माण का भूमि पूजन छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक किस्मत लाल नंद की अध्यक्षता में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच हुआ। कार्यक्रम के इस अवसर पर विधायक नंद ने कहा कि गौठान निर्माण के होने से गांव में घूम रहे आवारा मवेशियों जो कि किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं उनके लिए सही जगह हो जाएगी। और साथ ही कुछ लोगों को रोजगार भी मिल जाएगी। जानकारी हो कि हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा हरियाली त्यौहार के दिन से गोबर खरीदी का काम भी शुरू कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से मुझे विश्वास है कि ग्रामीणों को निश्चित रूप से फायदा मिलेगा। कार्यक्रम के इस अवसर पर बेहरापाली सरपंच श्रीमती निरंजना गोपबंधु पटेल, सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, केदुवां सरपंच जगबंधु पटेल, जिला पंचायत सदस्य रतन बंजारे,डुडूमचुंवा सरपंच श्रीमती शांति साहू, केशव प्रसाद चौधरी, नरेंद्र साहू, मोहनमुड़ा सरपंच कमल प्रसाद चौहान, महेंद्र बाग, लोहरीनडीपा सरपंच घसिया सिदार,विधायक के सहयोगी जयंत चौधरी, बलराम भोई एवं अन्य जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। गोठान निर्माण की भूमि पूजन से ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक किस्मत लाल नंद एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।





























