महासुमंद

महासमुंद पुलिस अधीक्षक का कोविड -19 RAT जांच रिपोर्ट आया कोरोना पॉजिटिव

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। महासमुंद पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को कल हल्की मौसमी सर्दी के कारण उन्होंने ऐहतियात के तौर पर आज कोविड-19 RAT(रैपिड किट) टेस्ट कराया । उनकी जाँच रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आयी है । स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन अनुसार डाक्टरों ने उनके बंगले का निरीक्षण किया । गाइड लाइन के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर को 14 दिन के लिए होम क्वरंटीन किया गया है । डाक्टरों ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है ।चिकित्सा दल ने परिवार के सदस्यों सहित 19 व्यक्तियों की कोविड-19 की जाँच की गई । परिवार के सभी सदस्य और व्यक्तियों कीजाँच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जिले में आज अबतक कुल 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है. पुलिस अधीक्षक से पिछले एक सप्ताह के दौरान मिले लोगों की कॉंटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर जल्द स्वस्थ होकर काम पर लौटेंगे ।श्री गोयल ने ऐसे व्यक्तियों से आग्रह किया कि जो पिछले एक सप्ताह के दौरान एस.पी. से सरकारी कामकाज या अन्य सिलसिले में मिले है और उन्हें सर्दी,खांसी,बुख़ार या हल्के से भी कोविड-19 के लक्षण दिखायी दें तो वे अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जाँच अवश्य करायें ।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!