निःशुल्क सलाह एंव ऑपरेशन के लिए भारती हॉस्पिटल से सर्जन डॉ प्रवीण कुमार शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में रहेंगे उपलब्ध

सरायपाली (ककाखबरीलाल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में प्रत्येक बुधवार को सिर्फ बीपीएल परिवार हेतु निशुल्क ऑपरेशन एवं सलाह की सुविधा उपलब्ध मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस. पी. वारे एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में भारती हॉस्पिटल सरायपाली के सर्जन डॉ प्रवीण शर्मा के द्वारा प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में उपस्थित रहेंगे एवं आवश्यकतानुसार मरीज को नि: शुल्क ऑपरेशन एवं सलाह की सुविधा प्रदान करेंगे जिसके लिए मरीज को अपना बीपीएल राशन कार्ड एवं आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाना है। यह सुविधा सिर्फ बीपीएल परिवारों के लिए ही है। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे द्वारा गया है इस संबंध में भारती होस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर प्रवीण कुमार शर्मा जी ने बताया कि उनकी इच्छा है कि आर्थीक रूप से असक्षम लोगों का नि:शुल्क ऑपरेशन हो सके इसलिए इसलिए उन्होंने सराईपाली और बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क सेवा देने का निर्णय लिया है, जिसमे कलेक्टर कार्तिकेय गोयल महासमुंद जिला पंचायत सीईओ एंव एसडीएम सराईपाली कुणाल दुदावत साथ ही डॉक्टर रवि मित्तल के विशेष सहयोग से उनका आशय सफल हो पा रहा है।





























