महासमुंद

फ्रंट आफिस एशोसिएट्स एवं रूम अटेंड, हाऊस कीपिंग विषय में प्रशिक्षण के लिए आवेदन 20 अगस्त तक

महासमुंद (काकाखबरीलाल).जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंस्टीट्यूट आॅॅफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नालाॅजी एण्ड एम्लाईड न्यूट्रीशन, रायपुर में संचालित ‘‘हुनर से रोजगार तक‘‘ के अन्तर्गत फ्रंट आॅफिस एशोसिएट्स विषय एवं रूम अटेंड/हाऊस कीपिंग विषय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फ्रंट आॅफिस एशोसिएट्स विषय में प्रशिक्षण हेतु 12वीं उत्तीर्ण एवं रूम अटेंड/हाऊस कीपिंग विषय हेतु 5वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार जैसे डिप्लोमा/स्नातक करने वाले या उच्च योग्यता डिप्लोमा/स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन अस्वीकृत होगा तथा आवेदन करने पर उनका आवेदन पत्र मान्य नहीं किया जाएगा। आवेदक की न्यूनतम आयु ( 01 जुलाई 2020 की स्थिति में) 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के साथ संलग्न (दस्तावेज) स्व-सत्यापित होनी चाहिए। जन्मतिथि हेतु आवश्यक प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। साथ ही 03 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, आधार कार्ड लिंक बैंक खाते का पासबुक के प्रथम पेज की छायाप्रति जमा करना होगा। नियमानुसार फ्रंट आॅफिस एशोसिएट्स एवं रूम अटेंड/हाऊस कीपिंग विषय के सफल प्रशिक्षणार्थियों को 1500 रूपए राशि का स्टाइपेंड एवं प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के उपरांत सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थी के प्रर्दशन, उपलब्धता के आधार पर उनका जाॅब प्लेसमेंट किया जाएगा।
फ्रंट आॅफिस एशोसिएट्स एवं रूम अटेंड/हाऊस कीपिंग विषय में प्रशिक्षण हेतु ईच्छुक आवेदक/आवेदिका जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द में 20 अगस्त 2020 तक कार्यालयीन समय सुबह 10.30 से शाम 05.30 बजे तक आवेदन प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!