धमतरी

दो बाइकों के आपस में भिड़ंत से 2 लोगों की मौत महिला हुई जख्मी

धमतरी (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार की दोपहर कोतवाली थाना इलाके में शंकरदाह नहर बाईपास रोड में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई. जिसे संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.जानकारी के मुताबिक डोड़की गांव के रहने वाले जनार्दन ध्रुव अपने दोस्त के साथ बाईपास नहर से होते हुए दानीटोला की ओर जा रहा था. इसी बीच अछोटा की ओर से आ रहे बाइक सवार और उनके साथ बैठी महिला का जबरदस्त टक्कर दोनों के बीच हो गया. हादसे में दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जबकि इस हादसे में एक महिला भी घायल हो गई. दुर्घटना की सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!