देश-दुनियाबॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ हुई रिलीज, जानें कहां फ्री में देख सकते हैं आप

मुंबई(काकाखबरीलाल)। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत बाद से ही उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का उनके हर फैन को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब उनका सब्र खत्म हो गया है। बता दें कि सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर रिलीज हो गई है। सुशांत के लिए फैंस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को फ्री कर दिया है। अब सभी लोग इस फिल्म को फ्री में ही देख सकेंगे।

सुशांत की फिल्म को कई सेलेब्स ने भी प्रमोट किया है। फिल्म को डायरेक्ट किया है मुकेश छाबड़ा ने। सुशांत की फिल्म की को-स्टार संजना सांघी और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी फिल्म से जुड़ी यादें लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं।’दिल बेचारा’ साल 2014 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन आर स्टार्स’ का रीमेक है। ‘द फॉल्ट इन आर स्टार्स’ मूवी जॉन ग्रीन की किताब पर आधारित थी। फिल्म के कई गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही नया रिकॉर्ड बनाया था।

सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि आज सभी की आंखों में आंसू आने वाले हैं। लोग कह रहे हैं कि काश सुशांत इस प्यार को देखने लिए हम सभी के बीच होते। फिल्म के डायरेक्टर मुकेश ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, ‘हम इसे आप सभी के लिए और स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो इस डेट और टाइम को लॉक कर लीजिए। चलिए सब इसे साथ देखते हैं। एक ही वक्त पर, अलग-अलग जगहों से, एक ऑडियंस बनकर। ये सुशांत के लिए है’।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!