रायपुर

दुष्कर्म के आरोप में लार्ड बुद्धा फाउंडेशन चेयरमॆन चढ़ा पुलिस के हत्थे

रायपुर( काकाखबरीलाल). राजधानी के नया रायपुर स्थित लार्ड बुद्धा फाउंडेशन के चेयरमेन हिमाद्रि बरुवा को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हिमाद्रि पर उसी के फाउंडेशन में काम करने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत बीती रात महिला ने राखी थाना में की थी. जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है.राखी थाना पुलिस के मुताबिक लार्ड बुद्धा फाउंडेशन में काम कर रही एक महिला ने फाउंडेशन के चैयरमैन हिमाद्रि बरुवा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि वो पिछले 8 महीने से अपने झांसे में लेकर दुष्कर्म कर रहा था. बीती रात हिमाद्रि बरुवा के खिलाफ महिला राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ राखी थाने में धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया. उसके बाद तत्काल आरोपी हिमाद्रि बरुवा को नया रायपुर सेक्टर 29 स्थित उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर थाने ले आया गया है. पीड़ित महिला अपने पति से विवाद के चलते पिछले एक साल से अलग रह रही थी. महिला का पति जगदलपुर में रेलवे में पदस्त है. महिला अपने 2 बच्चों के साथ नया रायपुर में ही किराए के मकान में रहती थी. इसके अलावा लार्ड बुद्धा फाउंडेशन में काम करती थी.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!