सरायपाली : सेल्फी के चक्कर में युवक ने गवा दी जान

सरायपाली (काकाखबरीलाल). प्राकृतिक मनोरम झांकियों के साथ सजे सजाए शिशुपाल पर्वत आजकल मासूमों का जान लेने में कोई खामी नहीं छोड़ रही है बारिश की वजह से शिशुपाल पर्वत के ऊपर में काई जमने से फिसलन हो रही है,पर्वत की सुंदरता को देखते हुए लोगों द्वारा उसके मोह में ,आकर ऊपर चढ़कर उस का आनंद लेने जा रहे हैं लेकिन फिसल कर मौत के मुंह में समा जा रहे हैं लोगों को यह पता नहीं है कि शिशुपाल पर्वत मनोरम झांकियों के साथ-साथ खतरों से भी भरा पड़ा हुआ जगह है, ठीक उसी प्रकार साकरा थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर का युवक इंद्रसेन पटेल पिता रवि लाल पटेल उम्र 22 वर्ष जाति मरार थाना साकरा जिला महासमुंद का निवासी जो अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक आया हुआ था और शिशुपाल पर्वत के ऊपर चढ़कर पर्वत की सुंदरता का आनंद लिया पर्वत घूमने के पश्चात शिशुपाल पर्वत के टॉप घोड़ा धार झरना का आनंद लेते हुए सेल्फी ले रहे युवक को यह पता नहीं था कि यह जगह मौत को भी अपनी तरफ बुलाती है और ,सेल्फी लेते लेते युवक की पैर फिसलने से पहाड़ी से नीचे कम से कम 800 मीटर की गहराई में गिरकर अपना जान गवा बैठा बताया जा रहा है कि, उसके दोस्तों द्वारा दिनांक 18/07 /2023 को दोपहर करीबन 2:30 से 03 बजे के आसपास सेल्फी लेने के चक्कर में फिसलकर गिर गया जिसे उसके दोस्तों द्वारा खोजबीन किया गया खोजबीन के दौरान युवक का दोनों चप्पल मिला तो उसके दोस्तों को यही संखा हुआ कि वह कहीं जाकर अटक गया कह कर रात भर खोजबीन करते रहे खोजबीन के दौरान उनका दोस्त ना मिलने पर ग्राम अमलीपदर जाकर कोटवार सुरेश को सूचना दिया कोटवार सुरेश के द्वारा थाना बलौदा का एरिया है कहकर थाना लाया गुम युवक का सूचना दिया ,दिनांक 19 /07/23 को पुलिस थाना बलौदा आकर प्रातः 8: 00बजे के लगभग घटना के बारे में बताएं, यूवको का बात सुनकर तत्परता दिखाते हुए बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चौहान के द्वारा दल बल के साथ शिशुपाल पर्वत घोड़ा धार झरना के पास पहुंचे और गुम युवक का पता तलाश मैं लग गए युवक का पता तलाश करते करते 2: 30बजे दोपहर के समय पहाड़ी के हाईटेक झरना घोड़ा धार के ऊपर कम से कम भूतल से 800 फीट ऊपर एक गड्ढा में डूबा हुआ हल्का-हल्का हाथ और पैर दिखा जिसे बलौदा थाना के आरक्षक सुभाष यादव और मुरारीलाल सिदार के द्वारा हाईटेक पहाड़ी ऊपर से थाना प्रभारी महोदय को फोन करके सूचना दिया गया झरना के अंदर एक गहरा गड्ढा में एक युवक का हाथ व पैर और सिर के बाल जैसे दिखाई दे रहा है कहने पर थाना प्रभारी महोदय के द्वारा तस्दीक कर उक्त गुम युवक इंद्रसेन पटेल के फोटो से मैच करवाए और युवक का पहचान इंद्रसेन पटेल के रूप में किया गया तत्पश्चात मृत शव को आरक्षक सुभाष यादव और मुरारीलाल सिदार को निकालने का आदेश दिया गया मृत शव को आरक्षकों द्वारा गहरे खाई से निकाल कर उनके परिजनों के साथ मिलकर व थाना स्टाफ के सामूहिक मदद से 800 मीटर ऊंचाई से उतारा गया और 2 किलोमिटर जंगल के रास्ते से बोहकर निकाला गया ,पोस्टमार्टम हेतु सरायपाली 100 बीस्तर हॉस्पिटल भेजा गया पोस्टमार्टम पश्चात सव को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया संपूर्ण कार्य में थाना प्रभारी श्री प्रवीण चौहान प्रधान आरक्षक श्री दयासागर भोई ,प्रधान आरक्षक अग्नि प्रधान ,आरक्षक सुभाष यादव, आरक्षक मुरारीलाल सिदर, सैनिक चुरामणि साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
























