दिल्ली

नोकिया ने भारत में लांच किया 22 दिन बैटरी बैकअप और शानदार स्पीकर वाला स्मार्टफोन

देश दुनिया (काकखबरीलाल).महंगे स्मार्टफ़ोन के इस दौर में नोकिया (Nokia) ने भारत में अपना पुराना फीचर फोन नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. Nokia 5310 को एचएमडी ग्लोबल ने मार्केट में उतारा है. ये फ़ोन अगस्त, 2007 में लॉन्च Nokia 5310 XpressMusic का रिफ्रेश्ड वर्जन है. इस फोन की सबसे अच्छी बात इसका बैटरी बैकअप और ड्यूल स्पीकर है. यूजर्स को सिंगल चार्ज पर 22 दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा. इसके साथ ही NOKIA ने इसमें डेडिकेटेड म्यूजिक-कीज और ड्यूल स्पीकर भी दिए हैं. फोन के रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ कैमरा सेंसर भी दिया गया है. नोकिया 5310 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन Series 30+ सॉफ्टवेयर पर काम करता है. इसमें प्री लोडेड इंटरनेट ब्राउजर भी दिया गया है. इसके अलावा मोबाइल में MP3 प्लेयर और FM रेडियो भी है. इस फीचर फोन में MT6260A प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 32GB माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट है. नोकिया 5310 दो फ्रंट स्पीकर के साथ-साथ डुअल सिम भी है. इस फोन में 2.4 इंच QVGA स्क्रीन, 8 जीबी रैम और MT6260A चिपसेट है. इस फीचर फोन का वज़न 88.2 ग्राम है. नोकिया 5310 में 1200mAh बैटरी और रियर पर वीजीए कैमरा है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!