देश-दुनियाबड़ी खबर

स्वास्थ्य कर्मियों ने ‘कमल का फूल, हमारी भूल’ के लगाए स्टीकर

काकाखबरीलाल डेस्क। भाजपा सरकार के खिलाफ मध्यप्रदेश में लोगों का गुस्सा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। कभी शादी के कार्ड पर लोग ‘हमारी भूल कमल का फूल’ स्लोगन छपवाकर बांटते हैं, तो कभी गणतंत्र दिवस के दिन आईटीआई के छात्रों को भाजपा को वोट न देने की सामूहिक शपथ दिलाई जाती है।

मध्यप्रदेश के सागर जिले में चल रहे कई वाहनों पर लगे स्टीकर्स आजकल चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन स्टीकर्स में लिखा है हमारी भूल कमल का फूल। दरअसल ये स्टीकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के निष्कासित कर्मियों द्वारा वाहनों पर लगाए जा रहे हैं। स्टीकर अभियान के दौरान ये कर्मचारी वाहनों पर हमारी भूल कमल का फूल लिखे स्टीकर चिपका रहे हैं। इतना ही नहीं महिलाओं के पर्स तक पर ये पट्टियां चिपकाई जा रही हैं।

सागर के स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी और मांगे न माने जाने के विरोध में ‘हमारी भूल, कमल का फूल’ स्लोगन वाले स्टिकर लोगों के वाहनों और अन्य स्थानों में चिपकाकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। इन कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए और उनके नौकरी से निकाले गए साथियों को वापस लिया जाए। इससे पहले विभाग के एमपीडब्लू अनुराग जैन ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति के बाद शादी के कार्ड पर हमारी भूल कमल का फूल छपवा दिया था। आपको बता दें कि सागर संभाग में भाजपा सरकार के 3 मंत्री हैं। इसके बावजूद भी सरकार के खिलाफ यहां सबसे ज्यादा असंतोष दिखाई दे रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!