दंतेवाड़ा

ब्रेकिंग : दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता के घर पर नक्सलियों का हमला… गार्ड को घायल कर AK-47 लूटा

काकाखबरीलाल दंतेवाड़ा – दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दंतेवाड़ा में एक कांग्रेसी नेता अवधेश गौतम के घर पर हमला हुआ है। इस हमले में अवधेश गौतम को तो कुछ नहीं हुआ है.. लेकिन इस हमले में अवधेश गौतम के गार्ड पर जरूर स्माल एक्शन टीम के नक्सलियों ने हमला किया है.. इस हादसे में गार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गया.. जिसके बाद नक्सलियों ने गार्ड के पास रखे AK-47 रायफल को लूटकर फरार हो गये। घटना नुकुलनार थाना क्षेत्र के सप्ताहिक बाजार की बतायी जा रहा है।

इस घटना की पुष्टि खुद कांग्रेसी नेता अवधेश गौतम ने की है। अवधेश गौतम के मुताबिक घटना अब से कुछ देर पहले की है.. उनके घर पर तैनात जवान पर दो से तीन नक्सलियों की टीम ने हमला लिया.. उनके पास हथियार नहीं थे.. लेकिन उनके पास कुछ धारदार चीज थी.. उसी धारदार चीज से वो गार्ड पर हमला करने लगे.. इसी दौरान उनके घर का कुत्ता उन नक्सलियों पर झपट पड़ा.. बावजूद नक्सलियों ने गार्ड को बुरी तरह से चोटिल कर उनका हथियार लेकर जंगल की तरफ फरार हो गये। ये पूरी घटना हाट के दौरान भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में घटी ।

इधर इस घटना की सूचना दंतेवाड़ा एसपी को दी गयी.. जिसके बाद निशानदेही पर पुलिस पार्टी को नक्सलियों के पीछे रवाना किया गया.. लेकिन अभी तक नक्सलियों से हथियार बरामदगी हुई है.. और ना ही हमला करने वाले नक्सिलियों की पहचान हुई है। अभी भी पुलिस पार्टी जंगलों में सर्चिंग कर रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार अवधेश गौतम पर हमला हो चुका है… लेकिन वो बाल-बाल बच गये हैं। झीरम हमले के दौरान भी अवधेश गौतम बाल-बाल बच गये थे.. जिसके बाद उन्होंने जगदलपुर आकर इस हमले की सूचना दी थी। लगातार नक्सलियों के टारगेट में रहने की वजह से अवधेश गौतम को पुलिस ने सुरक्षा दे रखी है…उन्ही सुरक्षा गार्डों पर नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने हमला किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!