
काकाखबरीलाल रायपुर 27 जनवरी 2018। छत्तीसगढ़ सरकार अब हड़िया शराब पर बैन करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री रमन ने जशपुर के बगीचा में जहरीली हड़िया शराब पीने से हुई तीन मौतों को बेहद ही गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की शराब को सरकार अब बैन करेगी। हालांकि इसे बैन कब से किया जायेगा.. या फिर सरकार प्रतिबंधित करने को लेकर किस तरह का प्रावधान सरकार करेगी, इस बारे में सरकार ने नीतिगत फैसला बाद में करेगी।
आपको बता दें कि जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के साहीढांढ गाँव के दर्रीटोली निवासी कोरवा जनजाति के चौदह लोगो को गंभीर हालत मे बगीचा अस्पताल लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि तीन की स्थिति को बेहद गंभीर पाते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया है, जबकि शेष अन्य दस का उपचार बगीचा में जारी है।… गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराये गये और दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गयी। अभी भी 6 महिला समेत 10 लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।


























