पिथौरा

पिथौरा: कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक  चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाया स्कुटी सवार को आई चोट जानिए मामला

पिथौरा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक  चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाने से स्कुटी सवार यूवक को चोट आई है जिस पर मामला दर्ज किया गया है। निखिल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह दिनांक 17.10.2025 को दोपहर 12.30 बजे  शर्मा जडी बूटी पिथौरा की दुकान में पूजा सामान खरीद रहा था तभी अनुराग ट्रेडर्स की ओर से एक सफेद रंग की कार क्रमांक CG 06 GQ6295 के चालक द्वारा अपने वाहन कार को तेज गति से लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आया और जुगल किशोर अग्रवाल के किराना दुकान के सामने अचानक ब्रेक मारकर बीच सडक में खडा कर दिया व डाइवर साइड के दरवाजा को लापवाहीपूर्वक खोल रहा था तभी अनुराग ट्रेडर्स की ओर से अपनी स्कूटी से आ रहे  चाचा मुकेश अग्रवाल कार के दरवाजा के चपेट में आ गए व वही पर स्कूटी सहित गिर गये घटना के तत्काल बाद तथा अन्य आसपास के लोग  चाचा के पास उन्हें उठाने के लिये पहुंचे थे और देखे की उनके सिर में तथा पैर में गंभीर चोटे आई है खून बह रहा था तब चाचा को इलाज के लिये तत्काल सेतकुंवर नर्सिंग होम राजासेवैया लेकर गए जहां पर उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी चोटो की गंभीरता को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिया गया तब  चाचा को एम्बुलेंस में रायपुर के एमएमआई अस्पताल लेकर गए जहां पर उन्हें आईसीयू भर्ती कर इलाज किया जा रहा है भी अपने चाचा के साथ रायपुर चला गया था आज वापस लौटा तो घटना की सूचना दे रहा हूं वाहन कार क्रमांक CG06GQ6295 के चालक के द्वारा अपने वाहन को तेज गति से लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अचानक ब्रेक मारकर दरवाजा खो‍ल दिए जाने से उक्त दुर्घटना हुई,  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!